हरसूद: सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
स्थानीय अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलनकर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।