प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, चौकी प्रभारी ने दी जानकारी
महिलाओ के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए प्रभात पट्टन पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। बुधवार देर शाम करीब 7 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि प्रभात पट्टन के लोगो को चौकी प्रभारी एवम स्टाफ द्वारा जानकारी दे कर जागरूक किया। उन्होंने आम जनता को महिलाओ के प्रति पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार अपनाने पर बल देने का संदेश दिया।