Kotputli News | चुनावी चर्चा पर होटल में खूनी झड़प : दो पक्षों में जमकर मारपीट | दो युवक गंभीर घायल, CCTV में कैद हुई घटना
राजस्थान के कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 स्थित प्रिंस होटल में चुनावी चर्चा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें संजय सिंह और प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प के दौरान होटल में तोड़फोड़ भी हुई। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#KotputliNews #RajasthanNews #HotelFight #ElectionDispute #GroundZeroNews
Haryana, India | Nov 13, 2026