पलासी: पलासी में जमीन विवाद के चलते महिला से मारपीट, हार छीनने का आरोप
Palasi, Araria | Nov 7, 2026 अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नरगीश ने तीन लोगों पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और करीब छह भर चांदी का हार छीनने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुदाल से सिर पर वार कर उसे जख्मी किया गया और बचाने पहुंची बेटी को भी पीटा गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जांच की बात कही है।