बौंसी: गुरुधाम मोड़ से पुलिस ने कार से 180 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार
Bausi, Banka | Mar 24, 2026 बौसी थाना क्षेत्र के गुरुधाम मोड़ समीप से पुलिस ने एक कार में ले जा रहे 180 लीटर अवैध देशी शराब को बरामद कर लिया। साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। मंगलवार करीब 2:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग के कार से 180 लीटर देशी शराब बरामद किया गया, जबकि तस्कर झारखंड निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।