जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस का विशेष जांच अभियान: स्टेशन, बस स्टैंड व होटलों में सघन जांच
जहानाबाद पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। बीती रात SDPO के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की जांच की गई। साथ ही होटलों और लॉजों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र व रजिस्टर की जांच हुई।