टेहरोली: टहरौली खास में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और छात्रों को पुरस्कार भेंट कर किया गया सम्मानित
ग्राम पंचायत टहरौली खास में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने सबसे पहले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है