तिजारा: टपूकड़ा में गोदाम पर कहासुनी के बाद मारपीट, हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला
Tijara, Alwar | Jun 8, 2026 टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित एक गोदाम पर रविवार रात 10 से 15 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गोदाम मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का आरोप है की मारपीट के बाद 1,26000 नगद और दो तोले की सोने की बाली भी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।