*बलिया: कारगिल शहीद इम्तियाज अहमद खान का 26वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया*
दैनिक देश मोर्चा - सुरेंद्र कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख।
*बहेरी उर्फ प्रेमचक (उमरगंज), गड़वार, बलिया।* कारगिल युद्ध के अमर शहीद इम्तियाज अहमद खान का 26वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव बहेरी उर्फ प्रेमचक, उमरगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद के भतीजे मोहम्मद महताब के नेतृत्व में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय ग्रामीणों, परिजनों और गणमान्य लोगों ने शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए शहीद के पिता अब्दुल जलील खान ने कहा कि "मेरा बेटा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुआ। इम्तियाज का सर्वोच्च बलिदान क्षेत्र ही नहीं पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा रहेगा।"
आयोजक मोहम्मद महताब ने कहा कि "चाचा शहीद इम्तियाज अहमद खान की शहादत पर पूरे परिवार और क्षेत्र को गर्व है। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।"
चंदौली से आए CRPF के ASI अशफाक खान ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सदैव समर्पित हैं और शहीद परिवार की सुरक्षा के लिए CRPF यूनिट हमेशा खड़ी है।
*इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:* इसरार अहमद (प्रधान उमरगंज), अय्यूब शेख (समाजसेवी), सुऐब शेख, रहमतुल्ला उर्फ लाल बाबू (पूर्व प्रधान प्रत्याशी), सरफराज खान उर्फ मिंटू (जिला पंचायत सदस्य वार्ड-51), रामजी गुप्ता (प्रदेश सचिव, सपा), जलालुद्दीन शेख (प्रधान परमंदापुर), फैजान खान (पूर्व PSO, ARMY), इशहाक खान (CRPF), मिराज उर्फ सोनू, बिलाल शेख, नियाज अहमद खान, अदालत खान, साजिद, शाहिद अली खान, वाहिद खान, अताउल हसन (जिला सचिव AIMIM), सोनू वर्मा, रंजन वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण।
Ballia, Ballia | Sep 19, 2026