*जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ*
*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री ने किया शुभारंभ*
*आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा का संकल्प लेने की अपील*
*छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ*
बलिया। जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों से ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत दिलाने के लिए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। परिवहन मंत्री ने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर अपने घरों तथा अन्य स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ अवश्य जलाएं और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएं।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में सेवा का काल चल रहा है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में भी अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। दानिश आजाद अंसारी ने लोगों से ‘सेवा आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील करते हुए कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के माध्यम से देश को विकास की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।
*सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ*
*किसानों को ट्रैक्टर, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, लाभार्थियों को बांटी गई योजनाओं की सौगात*
उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, उपकरण, कार्ड एवं अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के छ: लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं कन्या विवाह सहायता योजना के चार, मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के दो तथा बाल श्रमिक विद्या योजना के 34 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसी क्रम में मातृत्व शिशु एवं बाल मदद योजना के 21 तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के आठ लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 18 ब्लॉकों से चयनित 36 रसोइयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 15 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 60 लाभार्थियों को ट्रेड दर्जी टूलकिट तथा 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इसके अलावा 20 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विकासखंड हनुमानगंज के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विकासखंड रसड़ा के पांच और विकासखंड बेलहरी के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई।
पिछड़ा वर्ग विभाग की शादी अनुदान योजना के 11 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 18 विकासखंडों के दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर एवं स्मार्ट केन वितरित किए गए। साथ ही नौ दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पंचायती राज विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो सफाई कर्मियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, महिला आयोग के सदस्य श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बेल्थरारोड़ के विधायक धनन्जय कन्नौजिया, सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
--------+
*प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की लगी प्रदर्शनी, मंत्री ने किया शुभारंभ*
*कलेक्ट्रेट में लगी मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की झलक दिखाती प्रदर्शनी*
बलिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सूचना विभाग, बलिया की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान/जन सेवा देश सेवा के 25 वर्ष’ विषयक प्रदर्शनी का बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाले चित्रों और सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े 13 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन, कार्यों तथा देश सेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि जनसेवा को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, महिला आयोग के सदस्य श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बेल्थरारोड़ के विधायक धनन्जय कन्नौजिया, सीडीओ आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, अरुण कुमार, रमाकांत चौहान, हरीश चन्द्र राय, विवेक उपाध्याय, प्रभुनाथ जी, अभिषेक सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------------
*सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान*
*रक्तदाता बने जीवनदाता, जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किए गए फल*
बलिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, बलिया एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर सभी को बधाई दी गई तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आने वाले लोगों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी को शिविर के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। शिविर के बाद अतिथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रक्तदान करने वालों में सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, प्रेरक गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भूपेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. मंजू रानी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. संतोष चौधरी, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, केके पाठक, रविशंकर तिवारी समेत जिला अस्पताल एवं रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026