Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
ballianews.in
यूपीआई पर चार्ज लगाने के उपलक्ष में कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना बलिया
Ballia, Ballia
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
यूपीआई पर चार्ज लगाने के उपलक्ष में कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना बलिया
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
बलिया से लाइव
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
*सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक-17.09.2026 को सुबह करीब 08:30 बजे थाना रसड़ा पुलिस को यह सूचना मिली थी गांव के चौकीदार ने फोन किया था की सराय भारती में जो यह मुस्तफाबाद भी कहलाता है इसमें मानती गुप्ता उम्र करीब 65 वर्ष और उनके करीब 22 वर्षीय पुत्री गौरी इनकी डेड बॉडी पड़ी हुई है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस यहां पर पहुंची, हमारी जो स्वान स्क्यावड, एफएसएल टीम, स्वाट-सर्विलांस सभी टीमें यहां पर आई है, जानकारी के अनुसार इस घर में तीन लोग रहते थे इस घर के मालिक रामचीज गुप्ता जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष, उनकी पत्नी मानती गुप्ता जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है और 01 पुत्री गौरी, जिसके बारे में बताया गया है कि वह ब्लाइंड है दिव्यांग है, और इन दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से ऐसा प्रतीत हो रहा है प्रहार करके इन दोनों की हत्या की गई है । घर में साक्ष्य को मिटाने का भी प्रयास किया गया है, क्योंकि जो ब्लड आदि है वहां से धोया हुआ है जो एक चारपाई है घर के बराबर में ही जो छोटी सी बाउन्ड्री उसके पार पड़ी हुई है और जो घर की बच्ची है गौरी उसका शव है घर के पीछे ही एक धान का खेत है, उसमें पड़ी हुई है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है जैसे घटना घर में कारित हुई है और डेड बॉडी करीब 25-30 मीटर दूर खेत में बिल्कुल किनारे पर डाली गई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है जो रामचीज गुप्ता है उनसे भी जानकारी की जा रही है क्योंकि अभी बहुत ज्यादा इसमें चीजे स्पष्ट नहीं हुई है, हमारी सारी टीम लगी हुई है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद कुछ और स्थिति स्पष्ट होगी जो जाहित तौर सिर पर लग रहा है कि कहीं और तो चोट नहीं है और उम्मीद है क्योंकि इनसे पूछा गया कि कोई दुश्मनी कोई किसी तरह की किसी के साथ कोई नाइत्तेफाकी हो तो उसके बारे में तो उनके द्वारा मना किया जा रहा है घर में भी सब चीजे समान्य है और उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ ना कुछ सुराग लगेंगे और इस घटना का पर्दाफास होगा, इस सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट ।*
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
वीर लोरिक स्टेडियम में मंडल स्तरीय कमेटी का गठन, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति*
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
*थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या करने से सम्बन्धित वांछित 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा तथा 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.09.2026 को थाना स्थानीय पर वादी श्री चन्दन चौरसिया पुत्र राजेन्द्र चौरसिया निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 07.30 बजे रात में प्रतिवादीगण 1. विवेक यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव 2.विपिन यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी पुरूषोत्तम पट्टी थाना उभांव जनपद बलिया 3.प्रदुमन यादव पुत्र लाली यादव निवासी चन्दावर थाना नगरा जनपद बलिया 4.सुन्दरम सिंह पुत्र डबलू सिंह निवासी भुवराखुंट थाना उभांव जनपद बलिया के द्वारा वादी के चाचा उमेश चौरसिया जो अपने साथी उत्तम वर्मा पुत्र अच्छेलाल वर्मा व सलीम अंसीर पुत्र मो0 शानमुहम्मद अंसारी निवासी करनी के साथ बाईक से मालीपुर से पूजा का सामान लेने गये कि कैथी मठिया के पास रास्ते मे ट्यूबेल मोड के पास पहले से घात लगाए विपक्षीगणों द्वारा बाईक रोककर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे जिससे वादी के चाचा उमेश चौरसिया मौके पर गिर गये तथा पास मे पडे बांस से बारी बारी से मारे जिससे उनके सर से काफी खून बहने लगा जिसके बाद उनके साथी सलीम अंसारी द्वारा सीएचसी सियर बेल्थरा रोड ले गये जिन्हे डांक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 103(1),352 बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना मुझ प्र0नि0 द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक-17.09.2026 को प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र करता हुआ फरसाटार के पास मौजूद था कि मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव पुत्र लालजी यादव निवासी चंद्रवार थाना नगरा जनपद बलिया 2.विवेक यादव उर्फ पण्डित पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी अहिरौली पुरुषोत्तमपुर थाना उभांव बलिया 3.रंजीत कुमार पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी भुवरा खूट थाना उभाँव जनपद बलिया 4.सतेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र रामबचन वर्मा निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया 5.सुन्दरम पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया को तिरनई नहर पुल के पास तिरनई खिजिरपुर उस्मानपुर मौजा में डेरा/ अर्धनिर्मित मकान से 13.10 बजे गिरफ्तारी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए घटना कारित किया जाना बताया गया। तथा घटना मे प्रयुक्त दो मो0सा0 UP60AZ2840 तथा UP60N5737 को 207 एमवी0 एक्ट मे सीज किया गया । अभियुक्तगण की निशानदेही पर चौरसिया के डेरा के पास से घटना में प्रयुक्त तीन अदद बांस का डण्डा की बरामदगी हुई । साक्ष्य संकलन से धारा 191(2),3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया । *पंजीकृत अभियोग* 1. मु0अ0सं0 209/26 धारा 103(1),352,191(2),3(5) बीएनएस थाना उभांव बलिया *गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का विवरण-* 1.गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव पुत्र लालजी यादव निवासी चंद्रवार थाना नगरा जनपद बलिया 2.विवेक यादव उर्फ पण्डित पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी अहिरौली पुरुषोत्तमपुर थाना उभांव बलिया 3.रंजीत कुमार पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी भुवरा खूट थाना उभाँव जनपद बलिया 4.सतेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र रामबचन वर्मा निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया 5.सुन्दरम पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया *गिरफ्तारी व अनावरण करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0 विश्वनाथ यादव सर्विलांस टीम जनपद बलिया 2. प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया 3. व0उ0नि0 संतोष यादव थाना उभांव जनपद बलिया 4. उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया 5. म0उ0नि0 किरन यादव थाना उभांव जनपद बलिया 6. हे0का0 अमरदेव स्वाट टीम जनपद बलिया 7. हे0का0 मंगला सिंह स्वाट टीम जनपद बलिया 8. हे0का0 दिलीप पाठक स्वाट टीम जनपद बलिया 9. हे0का0 देवेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम जनपद बलिया 10. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम जनपद बलिया 11. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम जनपद बलिया 12. का0 विक्रम सिंह थाना उभांव जनपद बलिया 13. का0 पवन मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया 14. का0 श्रीकृष्ण प्रजापति थाना उभांव जनपद बलिया 15. का0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना उभांव जनपद बलिया 16. का0 मो0 अरशद अहमद थाना उभांव जनपद बलिया 17. का0 मृदुल प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया 18. का0 नरेन्द्र शर्मा थाना उभांव जनपद बलिया 19. का0 अनिल सिंह थाना उभांव जनपद बलिया 20. का0 सर्वजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
*जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ* *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री ने किया शुभारंभ* *आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा का संकल्प लेने की अपील* *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ* बलिया। जन सेवा से देश सेवा के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों से ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत दिलाने के लिए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। परिवहन मंत्री ने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर अपने घरों तथा अन्य स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ अवश्य जलाएं और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएं। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में सेवा का काल चल रहा है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में भी अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। दानिश आजाद अंसारी ने लोगों से ‘सेवा आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील करते हुए कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के माध्यम से देश को विकास की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। *सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ* *किसानों को ट्रैक्टर, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, लाभार्थियों को बांटी गई योजनाओं की सौगात* उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, उपकरण, कार्ड एवं अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के छ: लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं कन्या विवाह सहायता योजना के चार, मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के दो तथा बाल श्रमिक विद्या योजना के 34 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसी क्रम में मातृत्व शिशु एवं बाल मदद योजना के 21 तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के आठ लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 18 ब्लॉकों से चयनित 36 रसोइयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 15 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 60 लाभार्थियों को ट्रेड दर्जी टूलकिट तथा 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इसके अलावा 20 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विकासखंड हनुमानगंज के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विकासखंड रसड़ा के पांच और विकासखंड बेलहरी के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई। पिछड़ा वर्ग विभाग की शादी अनुदान योजना के 11 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 18 विकासखंडों के दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर एवं स्मार्ट केन वितरित किए गए। साथ ही नौ दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पंचायती राज विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो सफाई कर्मियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, महिला आयोग के सदस्य श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बेल्थरारोड़ के विधायक धनन्जय कन्नौजिया, सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। --------+ *प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की लगी प्रदर्शनी, मंत्री ने किया शुभारंभ* *कलेक्ट्रेट में लगी मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की झलक दिखाती प्रदर्शनी* बलिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सूचना विभाग, बलिया की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान/जन सेवा देश सेवा के 25 वर्ष’ विषयक प्रदर्शनी का बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाले चित्रों और सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े 13 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन, कार्यों तथा देश सेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि जनसेवा को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, महिला आयोग के सदस्य श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बेल्थरारोड़ के विधायक धनन्जय कन्नौजिया, सीडीओ आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी, अरुण कुमार, रमाकांत चौहान, हरीश चन्द्र राय, विवेक उपाध्याय, प्रभुनाथ जी, अभिषेक सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। ------------ *सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान* *रक्तदाता बने जीवनदाता, जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किए गए फल* बलिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, बलिया एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटकर सभी को बधाई दी गई तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आने वाले लोगों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी को शिविर के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। शिविर के बाद अतिथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रक्तदान करने वालों में सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, प्रेरक गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भूपेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. मंजू रानी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. वसुंधरा, डॉ. संतोष चौधरी, जीके दुबे, कमलेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, केके पाठक, रविशंकर तिवारी समेत जिला अस्पताल एवं रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
*स्वाट टीम व थाना नरही जनपद बलिया पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा लूट से संबन्धित 25,000 का इनामिया 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाईल रेडमी, 01 अदद LAVA SET व 01 अदद नाजायज चाकू व लूट का 2220 रूपया नगद बरामद ।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्र0नि0 हरिशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/2026 धारा 310(2),3(5) BNS से सम्बन्धित 01 संदिग्ध व्यक्ति बैरिया मोड़ के पास खड़ा है जो कही जाने की फिराक मे है यदि जल्दी करे तो पकड़ा जा सकता है, सभी पुलिस कर्मी आपस मे वार्ता कर रहे थे कि तब तक मौके पर उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाठक व उ0नि0 अजय साहनी मय टीम भी आ गये । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर एक छप्पर की आढ़ में खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया, हिरासत में लिये गये व्यक्ति से नाम व पता पुछने पर अपना नाम *चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ लड्डू सेठ पुत्र रामेश्वर प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड न0 16 PP रोड़ बंगला घाट थाना बक्सर टाउन जिला बक्सर उम्र 40 वर्ष* बताया । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0स0 143/26 धारा 310(2), 3(5) BNS का पच्चीस हजार का इनामिया अभियुक्त है, जामातलाशी में चन्द्र प्रकाश वर्मा उपरोक्त के पहने हुए लोवर की जेब से 01 अदद मोबाईल रेडमी, 01 अदद LAVA SET काला व 01 अदद नाजायज चाकू व लूट 2220 रूपया नगद बरामद बरामद हुआ, जिसको अपराध की धारा 4/25 A Act से अवगत कराकर समय 23.25 पर हिरासत पुलिस लिया गया । जिसके संबन्ध मे थाना से वार्ता की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ लड्डू मु0अ0स0 143/26 धारा 310(2), 3(5) BNS का वाछिंत अभियुक्त है। जिसकी गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। *बरामदगीः-* 1. 01 अदद मोबाईल रेडमी 9 2. 01अदद LAVA SET काला 3. 01 अदद चाकू 4. 2220 रूपया नगद बरामद *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ लड्डू सेठ पुत्र रामेश्वर प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड न0 16 PP रोड़ बंगला घाट थाना बक्सर टाउन जिला बक्सर उम्र 40 वर्ष । *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0-143/2026 धारा 310(2),3(5) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 A Act थाना नरही जनपद बलिया । *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-* 1. उ0नि0 श्री अजय साहनी स्वाट टीम जनपद बलिया 2. उ०नि० अश्वनी कुमार मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया 3. हे0का0 रोहित यादव सर्विलांस सेल जनपद बलिया 4. हे०का० भानू प्रताप थाना नरही जनपद बलिया 5. का0 पंकज कुमार स्वाट टीम जनपद बलिया 6. का0 मनोज कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया 7. का0 रमेश कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया 8. हे0का0 दीपक कुमार थाना नरही जनपद बलिया 9. हे0का0 बनारसी बाबू थाना नरही जनपद बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026
*थाना पकड़ी जनपद बलिया की पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों / वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 16.09.2026 को थाना पकड़ी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री नन्दलाल प्रसाद मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/2026 धारा 64(1), 352, 351(3) BNS से सम्बन्धित *अभियुक्त देवेन्द्र चौहान पुत्र योगेश चौहान निवासी मड़रिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 21 वर्ष* को उससा पुलिया से समय 07.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. देवेन्द्र चौहान पुत्र योगेश चौहान निवासी मड़रिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 21 वर्ष *सम्बन्धित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0- 75/2026 धारा 64(1), 352, 351(3) BNS थाना पकड़ी, बलिया। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-* 1.उ0नि0 नन्दलाल प्रसाद थाना पकड़ी, जनपद बलिया 2. कां0 शशांक सिंह थाना पकड़ी, जनपद बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 16, 2026