*थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या करने से सम्बन्धित वांछित 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा तथा 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.09.2026 को थाना स्थानीय पर वादी श्री चन्दन चौरसिया पुत्र राजेन्द्र चौरसिया निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 07.30 बजे रात में प्रतिवादीगण 1. विवेक यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव 2.विपिन यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी पुरूषोत्तम पट्टी थाना उभांव जनपद बलिया 3.प्रदुमन यादव पुत्र लाली यादव निवासी चन्दावर थाना नगरा जनपद बलिया 4.सुन्दरम सिंह पुत्र डबलू सिंह निवासी भुवराखुंट थाना उभांव जनपद बलिया के द्वारा वादी के चाचा उमेश चौरसिया जो अपने साथी उत्तम वर्मा पुत्र अच्छेलाल वर्मा व सलीम अंसीर पुत्र मो0 शानमुहम्मद अंसारी निवासी करनी के साथ बाईक से मालीपुर से पूजा का सामान लेने गये कि कैथी मठिया के पास रास्ते मे ट्यूबेल मोड के पास पहले से घात लगाए विपक्षीगणों द्वारा बाईक रोककर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे जिससे वादी के चाचा उमेश चौरसिया मौके पर गिर गये तथा पास मे पडे बांस से बारी बारी से मारे जिससे उनके सर से काफी खून बहने लगा जिसके बाद उनके साथी सलीम अंसारी द्वारा सीएचसी सियर बेल्थरा रोड ले गये जिन्हे डांक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 103(1),352 बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना मुझ प्र0नि0 द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक-17.09.2026 को प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र करता हुआ फरसाटार के पास मौजूद था कि मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव पुत्र लालजी यादव निवासी चंद्रवार थाना नगरा जनपद बलिया 2.विवेक यादव उर्फ पण्डित पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी अहिरौली पुरुषोत्तमपुर थाना उभांव बलिया 3.रंजीत कुमार पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी भुवरा खूट थाना उभाँव जनपद बलिया 4.सतेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र रामबचन वर्मा निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया 5.सुन्दरम पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया को तिरनई नहर पुल के पास तिरनई खिजिरपुर उस्मानपुर मौजा में डेरा/ अर्धनिर्मित मकान से 13.10 बजे गिरफ्तारी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए घटना कारित किया जाना बताया गया। तथा घटना मे प्रयुक्त दो मो0सा0 UP60AZ2840 तथा UP60N5737 को 207 एमवी0 एक्ट मे सीज किया गया । अभियुक्तगण की निशानदेही पर चौरसिया के डेरा के पास से घटना में प्रयुक्त तीन अदद बांस का डण्डा की बरामदगी हुई । साक्ष्य संकलन से धारा 191(2),3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 209/26 धारा 103(1),352,191(2),3(5) बीएनएस थाना उभांव बलिया
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का विवरण-*
1.गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव पुत्र लालजी यादव निवासी चंद्रवार थाना नगरा जनपद बलिया
2.विवेक यादव उर्फ पण्डित पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी अहिरौली पुरुषोत्तमपुर थाना उभांव बलिया
3.रंजीत कुमार पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी भुवरा खूट थाना उभाँव जनपद बलिया
4.सतेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र रामबचन वर्मा निवासी करनी थाना उभांव जनपद बलिया
5.सुन्दरम पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया
*गिरफ्तारी व अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 विश्वनाथ यादव सर्विलांस टीम जनपद बलिया
2. प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया
3. व0उ0नि0 संतोष यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया
5. म0उ0नि0 किरन यादव थाना उभांव जनपद बलिया
6. हे0का0 अमरदेव स्वाट टीम जनपद बलिया
7. हे0का0 मंगला सिंह स्वाट टीम जनपद बलिया
8. हे0का0 दिलीप पाठक स्वाट टीम जनपद बलिया
9. हे0का0 देवेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम जनपद बलिया
10. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम जनपद बलिया
11. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम जनपद बलिया
12. का0 विक्रम सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
13. का0 पवन मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया
14. का0 श्रीकृष्ण प्रजापति थाना उभांव जनपद बलिया
15. का0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना उभांव जनपद बलिया
16. का0 मो0 अरशद अहमद थाना उभांव जनपद बलिया
17. का0 मृदुल प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया
18. का0 नरेन्द्र शर्मा थाना उभांव जनपद बलिया
19. का0 अनिल सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
20. का0 सर्वजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 18, 2026