सेगांव: खरगोन पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' में 60 क्विंटल गांजा किया जब्त, कीमत ₹3 करोड़
ऑपरेशन प्रहार में खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत 3 करोड़ *खरगोन।* अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चैनपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में कार्रवाई कर *59.74 क्विंटल (5,974 किलो) गांजे के हरे पौधे* जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग *3 करोड़ रुपये* आंकी गई है। *