उधवा: पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के गोलढाव चुआर में अंचल निरीक्षक ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के गोलढाव चुआर सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे अंचल निरीक्षक हैदर अली ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जानकारी के अनुसार अंचल निरीक्षक हैदर अली ने प्राणपुर गंगा नदी घाट से नाव पर सवार होकर पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के गोलढाव चुआर पहुंचे।