कुंडा: कुंडा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन
तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कुंडा के अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर 2 बजे तहसील में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार नियमों की अनदेखी कर गलत निर्णय दे रहे हैं और मृतक लेखपालों के पटल से प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।