हरदा :सायरन बजा… बिजली गुल हुई… और शुरू हो गया बचाव अभियान! हरदा में दिखा आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास।हरदा का बायपास रोड अचानक एक ऐसे दृश्य का गवाह बना, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। जैसे ही हवाई हमले का सायरन गूंजा, इलाके की बिजली बंद कर दी गई और पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया।कहीं बम विस्फोट का दृश्य, तो कहीं आग की लपटें… कहीं मलबे में फंसे लोगों को निकालने की चुनौती, तो कहीं घायलों को स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाने की कवायद।
Huzur, Bhopal | Nov 28, 2026