बैतुल:रकम दोगुनी करने का झांसा पड़ा भारी, ठग को 120 साल का कठोर कारावास, रिटायर्ड कोल माइंस कर्मचारियों को रकम दोगुनी करने और अधिक ब्याज देने का लालच देकर 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय ने 120 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख निवासी मठारदेव कॉलोनी, सारनी ने खुद को बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर 10 रिटायर्ड कर्मचारियों को अपना शिकार बनाया था।