सासनी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Sep 13, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी के सलेमपुर क्षेत्र के बेहटा बंबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में जनपद अलीगढ़ की विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंघपुर निवासी शेखर पुत्र रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।