_*दबिश के दौरान 30 लीटर शराब बरामद, 200 किलोग्राम लहन नष्ट*_
*रायबरेली, 21 नवम्बर 2026*
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने मय हमराह थाना मिल एरिया क्षेत्र के ग्राम सिद्धा का पुरवा में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।