वर्दी में फर्ज निभाती मां, पीठ पर बच्चे को बांधकर ड्यूटी पर निकली महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
एक तरफ पुलिस की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ मां का फर्ज... महिला पुलिसकर्मी के जज्बे को लोगों ने किया सलाम
रायबरेली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी अपने मासूम बच्चे को पीठ पर सहारे से बांधकर अपनी ड्यूटी निभाती नजर आ रही है। बच्चा मां की पीठ से लिपटा हुआ है और मां अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ रही है। यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।
महिला पुलिसकर्मी की यह तस्वीर उन कठिन परिस्थितियों को बयां करती है, जिनसे गुजरकर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। खासकर महिला पुलिसकर्मियों के सामने वर्दी का फर्ज निभाने के साथ-साथ मां की जिम्मेदारी भी होती है। एक ओर विभागीय ड्यूटी और जनता की सुरक्षा का दायित्व है, तो दूसरी ओर अपने बच्चे की द�