Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

हरदोई में स्कूल वाहनों पर कार्रवाई तेज, दो अनफिट वाहनों का चालान, एक निजी वाहन सीज हरदोई। शासन के निर्देश पर 1 से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच अभियान तेज कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने बताया कि शनिवार को जिले में 15 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो अनफिट वाहनों का चालान किया गया। वहीं, स्कूल बस के रूप में पीले रंग में संचालित एक निजी वाहन को नियमों के उल्लंघन पर निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मचारी विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर रहे हैं तथा फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य अभिलेखों की जांच कर वाहन स्वामियों को समय रहते उनका नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने सभी स्कूल वाहन स्वामियों तथा विद्यालय प्रबंधनों से अपील की है कि जिन वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका तत्काल नवीनीकरण कराया जाए। बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों का संचालन न कराया जाए, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि 8 से 15 जुलाई तक पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएंगे। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित होने वाले तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान, सीज और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Bilgram, Hardoi | Jul 4, 2026

MORE NEWS

जिलाधिकारी ने यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदोई, 04 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा ने परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली के दौरान श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज, हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग एवं शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा।

साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई, 04 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा ने परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली के दौरान श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज, हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग एवं शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Bilgram, Hardoi | Jul 4, 2026

हरदोई में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि Rahul Gandhi द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को जनपद में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं ने युवाओं की मेहनत पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को न्याय दिलाने में विफल रही है और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को उन्होंने एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से हरदोई के छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मोहिनी देवी, जिला उपाध्यक्ष आफताब हैदर, भुट्टो मियां, गुफरान कौशर, अजीत सिंह चंदेल, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, विनोद यादव, जिला महासचिव पीपी वर्मा, आशीष पाल, शिवा पाल, रामचंद्र एडवोकेट, अनुजा सिंह, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा, शिल्पी वर्मा, मुकेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, कुंवर पाल सिंह यादव, वसीम अहमद, चांद मोहम्मद, बृजेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय तथा ममता पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरदोई में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि Rahul Gandhi द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को जनपद में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं ने युवाओं की मेहनत पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को न्याय दिलाने में विफल रही है और कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को उन्होंने एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से हरदोई के छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मोहिनी देवी, जिला उपाध्यक्ष आफताब हैदर, भुट्टो मियां, गुफरान कौशर, अजीत सिंह चंदेल, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, विनोद यादव, जिला महासचिव पीपी वर्मा, आशीष पाल, शिवा पाल, रामचंद्र एडवोकेट, अनुजा सिंह, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा, शिल्पी वर्मा, मुकेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, कुंवर पाल सिंह यादव, वसीम अहमद, चांद मोहम्मद, बृजेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय तथा ममता पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 4, 2026

यूपीटीईटी-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पारदर्शिता पर दिया जोर

हरदोई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग एवं शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

यूपीटीईटी-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पारदर्शिता पर दिया जोर हरदोई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग एवं शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 3, 2026

खेत की बुवाई को लेकर विवाद, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार

हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भैलामऊ में खेत की बुवाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित कमलेश दुबे पुत्र जमुना प्रसाद ने प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम अलियापुर, पोस्ट भैलामऊ निवासी सोनेलाल यादव और हंसराम यादव अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें उनके खेत की बुवाई नहीं करने दे रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने मकान की छत से पत्थरबाजी करते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि मामले में लेखपाल और कानूनगो द्वारा मौके पर जांच कर निर्णय भी दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित लोग प्रशासनिक निर्णय का पालन नहीं कर रहे हैं और लगातार विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।

पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा के बीच खेत की बुवाई कराने की मांग की है।

(नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। प्रशासन अथवा दूसरे पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

खेत की बुवाई को लेकर विवाद, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भैलामऊ में खेत की बुवाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित कमलेश दुबे पुत्र जमुना प्रसाद ने प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम अलियापुर, पोस्ट भैलामऊ निवासी सोनेलाल यादव और हंसराम यादव अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें उनके खेत की बुवाई नहीं करने दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपने मकान की छत से पत्थरबाजी करते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि मामले में लेखपाल और कानूनगो द्वारा मौके पर जांच कर निर्णय भी दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित लोग प्रशासनिक निर्णय का पालन नहीं कर रहे हैं और लगातार विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा के बीच खेत की बुवाई कराने की मांग की है। (नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। प्रशासन अथवा दूसरे पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Bilgram, Hardoi | Jul 3, 2026