हुज़ूर: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित विशाल टॉवर दानिश कुंज इलाके में नवीं के छात्र की डुप्लेक्स की छत से गिरने से मौत
Huzur, Bhopal | Mar 5, 2024 राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित विशाल टॉवर दानिश कुंज इलाके में नवीं के छात्र की डुप्लेक्स की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई. स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा अपने घर की छत पर गया, जहां से रहस्यमय हालात में गिर गया। पुलिस को उसका बैग छत पर ही रखा मिला है। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का मानकर चल रही है।