हुज़ूर: भोपाल में डीसीपी रियाज इकबाल ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर की बैठक
Huzur, Bhopal | Mar 5, 2024 शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इस बार भी श्री बड़वाले महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा|शिव बारात में 250 युवकों की टोली डमरू और मंजीरा बजाते हुए ओम नम: शिवाय का उद्घोष करेगी। ये युवा धोती, बनियान के ड्रेस कोड में रहेंगे। इसी आयोजन को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ डीसीपी रियाज इकबाल ने बैठक की| ओर आयोजन के बारे में कमेटी के सदस्यों से चर्चा की|