हुज़ूर: जहांगीराबाद की बैंक कॉलोनी में एक लोडिंग वाहन ने आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | Mar 5, 2024 भोपाल के जहांगीराबाद की बैंक कॉलोनी में एक लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटनासे जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है।