हुज़ूर: दानिश कुंज इलाके में नवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में छत से गिरने से हुई मौत
Huzur, Bhopal | Mar 5, 2024 राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित विशाल टॉवर दानिश कुंज इलाके में नवीं कक्षा के छात्र की डुप्लेक्स की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा अपने घर की छत पर गया। जहां से रहस्यमयी हालत में गिर गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।