पंडारक: पंडारक थाना पुलिस ने हथियार के बल पर फसल काटने वाले आरोपी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
पंडारक थाना क्षेत्र के रैली दियारा इलाके में हथियार के बल पर फसल काटने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार और 9 जिंदा कारतूस बरामद की है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने गुरुवार को लगभग 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में रैली दियारा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की ।