राजपुर: उफनते नाले ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की राह रोकी
बलरामपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। लगातार बारिश के कारण जिले के लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ताजा तस्वीरें जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घरघड़ी से सामने आई हैं। यहां लोको के बीच पड़ने वाला नाला बारिश के बाद पूरी तरह उफान पर आ गया।