सोनोग्राफी पंजीयन के नाम पर रिश्वत, एसीबी ने 30 हजार रिश्वत लेते दलाल दबोचा, अधिकारी फरार
उदयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बांसवाड़ा इकाई ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन उदयपुर के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते कथित दलाल अब्दुल कादिर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, सोनोग्राफी मशीन के पंजीयन की स्वीकृति के बदले 1.30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दलाल 30 हजार रुपये लेते पकड़ा गया, जबकि संयुक्त निदेशक डॉ. रतन बिलवाल कार्रवाई की भनक लगते ही कार्यालय से फरार हो गए। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #Banswara #ACB #BriberyCase #Corruption Rajasthan HealthDepartment