उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक का पद रिक्त होने से गुरूवार शाम 4 बजे प्रमोद कुमार सुथार ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्य ग्रहण के समय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता, सहायक निदेशक चंद्र कुमार जावरिया, अनील गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सुखवाल, ललित बुनकर, संस्थापन अधिकारी हरिश पालीवाल, नरेश चौबीसा, तनसुख औझा, रैवा शंकर आमेटा मौजूद थे।