बरेली: होली के मौके पर एसएसपी बरेली ने आईजी आवास पर कहा- आईजी साहब बाहर आओ, नहीं चलेगी तानाशाही, वीडियो हुआ वायरल
होली के मौके पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य पुलिस फोर्स के साथ आईजी आवास पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि आईजी साहब बाहर आओ। मजाकिया अंदाज में एसएसपी बरेली ने पुलिस फोर्स के साथ आईजी आवास पहुंचकर कहां आईजी साहब बाहर आओ नहीं चलेगी तानाशाही व जमकर होली खेली। इस दौरान एसपी सिटी एसपी उत्तरी एसपी दक्षिणी एसपी क्राइम समेत पुलिस का अधिकारी रहे मौजूद।