बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के सूद धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के सूद धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।