बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में छत से गिरी किशोरी, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में छत से नीचे गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने किशोरी को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी छत पर कपड़े उतारने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया।