बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।