सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश।
आज 15 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से उनके द्वारा सुना गया और उसके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में रसीद कटवाने, जमीन अतिक्रमण, रास्ता अवरुद्ध करने, नया चापकल लगाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, जमीन के नाम पर पैसा ठगी करने , बिजली बिल से संबंधित पैसा माफ़ कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाये और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को जल्द से जल्द निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी से निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।