Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

राजगीर मलमास मेला में उमड़ी भीड़। पवित्र नगरी राजगीर मलमास मेला में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। राजगीर मलमास मेला का अंतिम दिन है। #नालंदा #राजगीर #मलमास #मेला #शेखपुरा #लखीसराय #बिहार #पटना

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 15, 2026

MORE NEWS

पटना जाने के लिए रेल यात्रियों के लिए रोज कश्मकश
एक ट्रेन रहने से सैकड़ों यात्री खड़े होकर करते
#sheikhpurapolice 
#HaiTaiyaarHum
#Bihar 
#biharpoliceofficial

पटना जाने के लिए रेल यात्रियों के लिए रोज कश्मकश एक ट्रेन रहने से सैकड़ों यात्री खड़े होकर करते #sheikhpurapolice #HaiTaiyaarHum #Bihar #biharpoliceofficial

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 15, 2026

18 साल बाद शेखपुरा लौटे पूर्व एसडीओ व आईएएस आर. लक्ष्मणन का भव्य स्वागत, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मानित।

बिहार कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आर. लक्ष्मणन का 18 साल बाद शेखपुरा आगमन हुआ। अपने प्रशासनिक करियर में लंबी पारी खेलने और केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देने के बाद, उनकी गृह कैडर में वापसी हुई है। इस गौरवपूर्ण क्षण में उन्होंने अपने पुराने कार्यक्षेत्र शेखपुरा की यादें ताजा कीं।
​शेखपुरा से जुड़ाव और स्वर्णिम इतिहास
​आईएएस आर. लक्ष्मणन का शेखपुरा से गहरा नाता रहा है। वे दिनांक 01 अगस्त 2006 से 31 जनवरी 2008 तक शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एडीएम (अपर समाहर्ता) के रूप में भी अपनी प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया था। उनके कार्यों और जनहित से जुड़ी नीतियों को आज भी शेखपुरा के लोग याद करते हैं।
​प्रशासनिक उपलब्धियों का सफर
​श्री लक्ष्मणन का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने बिहार स्टेट हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी के रूप में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, जो उनके 100% विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति समर्पण का प्रमाण है। हाल ही में, वे बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ​उन्होंने ​18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे श्री लक्ष्मणन का जिले के आला अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर
​जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा उन्हें भगवान् विष्णु जी स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​अपर समाहर्ता द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
​अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
​स्वागत समारोह के बाद, श्री लक्ष्मणन ने जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल गिरहिंडा पहाड़ का भी भ्रमण किया। उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति और विकास की संभावनाओं को देखा।
​इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। श्री लक्ष्मणन का यह दौरा पुराने दिनों की स्मृतियों को ताजा करने के साथ-साथ जिले के अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

18 साल बाद शेखपुरा लौटे पूर्व एसडीओ व आईएएस आर. लक्ष्मणन का भव्य स्वागत, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मानित। बिहार कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आर. लक्ष्मणन का 18 साल बाद शेखपुरा आगमन हुआ। अपने प्रशासनिक करियर में लंबी पारी खेलने और केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देने के बाद, उनकी गृह कैडर में वापसी हुई है। इस गौरवपूर्ण क्षण में उन्होंने अपने पुराने कार्यक्षेत्र शेखपुरा की यादें ताजा कीं। ​शेखपुरा से जुड़ाव और स्वर्णिम इतिहास ​आईएएस आर. लक्ष्मणन का शेखपुरा से गहरा नाता रहा है। वे दिनांक 01 अगस्त 2006 से 31 जनवरी 2008 तक शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एडीएम (अपर समाहर्ता) के रूप में भी अपनी प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया था। उनके कार्यों और जनहित से जुड़ी नीतियों को आज भी शेखपुरा के लोग याद करते हैं। ​प्रशासनिक उपलब्धियों का सफर ​श्री लक्ष्मणन का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने बिहार स्टेट हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी के रूप में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, जो उनके 100% विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति समर्पण का प्रमाण है। हाल ही में, वे बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ​उन्होंने ​18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे श्री लक्ष्मणन का जिले के आला अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ​जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा उन्हें भगवान् विष्णु जी स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। ​अपर समाहर्ता द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। ​अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। ​स्वागत समारोह के बाद, श्री लक्ष्मणन ने जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल गिरहिंडा पहाड़ का भी भ्रमण किया। उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति और विकास की संभावनाओं को देखा। ​इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। श्री लक्ष्मणन का यह दौरा पुराने दिनों की स्मृतियों को ताजा करने के साथ-साथ जिले के अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 15, 2026

आज दिनांक 15.06.2026 को शेखपुरा जिला के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों के लिए आवश्यक जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई । इसका मुख्य प्रायोजन सामाजिक सुरक्षा के वैसे छूटे हुए पेंशनधारियों को जागरूक करना है, जो अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए हैं और जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए जाने के कारण अस्थाई तौर पर उनकी पेंशन बंद हो चुकी है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशनधारियों को पेंशन सुचारू रूप से प्राप्त होने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है । जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में लाभुक की पेंशन हमेशा के लिए बंद हो सकती है । शेखपुरा जिले में वर्तमान समय में लगभग 75000 पेंशन के लाभुक है, जिनमें से करीब 62500 लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा लिया है, परंतु करीब 12600 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाया है । जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए लाभुक करीब 16.8 % है । जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने जनमानस से अपील की है कि ऐसे सभी लाभुकों का अविलंब जीवन प्रमाणीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें निर्बाध पेंशन प्राप्त होता रहे । विदित हो कि कोई भी लाभुक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अर्थात सीएससी सेंटर पर जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार , अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान एवं सहायक निदेशक श्वेता कौर उपस्थित थे।

आज दिनांक 15.06.2026 को शेखपुरा जिला के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों के लिए आवश्यक जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई । इसका मुख्य प्रायोजन सामाजिक सुरक्षा के वैसे छूटे हुए पेंशनधारियों को जागरूक करना है, जो अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए हैं और जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए जाने के कारण अस्थाई तौर पर उनकी पेंशन बंद हो चुकी है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशनधारियों को पेंशन सुचारू रूप से प्राप्त होने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है । जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में लाभुक की पेंशन हमेशा के लिए बंद हो सकती है । शेखपुरा जिले में वर्तमान समय में लगभग 75000 पेंशन के लाभुक है, जिनमें से करीब 62500 लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा लिया है, परंतु करीब 12600 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाया है । जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाए लाभुक करीब 16.8 % है । जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने जनमानस से अपील की है कि ऐसे सभी लाभुकों का अविलंब जीवन प्रमाणीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें निर्बाध पेंशन प्राप्त होता रहे । विदित हो कि कोई भी लाभुक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अर्थात सीएससी सेंटर पर जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार , अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान एवं सहायक निदेशक श्वेता कौर उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 15, 2026

सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

आज 15 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से उनके द्वारा सुना गया और उसके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में रसीद कटवाने, जमीन अतिक्रमण, रास्ता अवरुद्ध करने, नया चापकल लगाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, जमीन के नाम पर पैसा ठगी करने , बिजली बिल से संबंधित पैसा माफ़ कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाये और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को जल्द से जल्द निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
"प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी से निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।
    इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश। आज 15 जून 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से उनके द्वारा सुना गया और उसके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में रसीद कटवाने, जमीन अतिक्रमण, रास्ता अवरुद्ध करने, नया चापकल लगाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, जमीन के नाम पर पैसा ठगी करने , बिजली बिल से संबंधित पैसा माफ़ कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाये और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को जल्द से जल्द निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी से निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 15, 2026

राजगीर मलमास मेला में उमड़ी भीड़। पवित्र नगरी राजगीर मलमास मेला में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। राजगीर मलमास मेला का अंतिम दिन है। #नालंदा #राजगीर #मलमास #मेला #शेखपुरा #लखीसराय #बिहार #पटना - Sheikhpura News