गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के भूसुंडा में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का किया गया आयोजन
गया के भूसुंडा में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के द्वारा सनातन समाज के पथ प्रदर्शक एवं रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में जिलाध्यक्ष टिंकू गोस्वामी ने गुरुवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि तुलसीदास के जीवनी पर विस्तृत चर्चा कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।