चांडिल क्षेत्र में सुबह के बाद बारिश से थोड़ा राहत मिलने पर चांडिल डेम का जलस्तर सामान्य पर पहुंचा है।बुधवार दोपहर 2 बजे देखा गया कि चांडिल डेम का 7 रेडीयल गेट खुला।जिसमें लगभग 1435 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।जिससे डेम के नीचे स्वर्णरेखा नदी में तेज बहाव है।हालांकि किसी भी विस्थापित गांवों तक पानी पहुंचने की खबर नहीं है।