चांडिल: चौका और ईचागढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल व विभिन्न खाद्य दुकानों की जांच की
चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चौका एवं ईचागढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 1 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा होटल एवं विभिन्न खाद्य दुकानों में जांच अभियान चलाया।जिसमें एसीएमओ डाॅ जुझार मांझी शामिल थे।जांच में खाद्य पदार्थों का रखरखाव एवं साफ सफाई को उच्च स्तर पर रखने का निर्देश दिया,ताकि दूषित भोजन के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों को रोका जा सके।