आंवला: आंवला में ताइक्वांडो एकेडमी का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर
आंवला के पक्का कटरा क्षेत्र में रविवार दोपहर चार बजे खेल प्रेमियों और बच्चों के लिए एक बेहद सुखद और सुनहरा अवसर सामने आया है। आंवला विधानसभा के पक्का कटरा क्षेत्र में ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कुँवर सिद्धराज सिंह ने किया।