हसनपुर: हसनपुर में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, सीमा हेल्थ केयर को किया सील
हसनपुर। नगर में स्थित सीमा हेल्थ केयर में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।