जमुई: प्रेम प्रसंग में फरार प्रेमी जोड़े ने शादी रचाकर वीडियो किया वायरल, लड़की के परिजनों ने टाउन थाना में कराई FIR
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 तीन दिन पहले प्रेम प्रसंग में फरार प्रेमी जोड़ा ने शादी रचा ली और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रेमी जोड़े का वीडियो गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। मामले में लड़की के परिजन ने टाउन थाना में FIR दर्ज कराया है। प्रेमी युवक आशुतोष कुमार जो बालिग है और बिजुआही गांव का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका निमारंग इलाके की रहने वाली नाबालिग बताई जाती है।