चौरीचौरा: चौरीचौरा स्टेशन के बाहर से स्प्लेंडर प्लस गायब
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 19 अक्टूबर की शाम गायब हो गई। बाइक मालिक नसीम अहमद को शिकायत दर्ज कराने के लिए 112 नंबर से लेकर जीआरपी और स्थानीय थाने तक का चक्कर काटना पड़ा। अंत में उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज कराईभोपा बाजार निवासी नसीम अहमद एक व्यक्ति को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे।