गोगरी: प्रखंड मुख्यालय में पेंशनधारियों को जागरूक किया गया, सीएम का संदेश सुनाया गया
Gogri, Khagaria | Jul 11, 2025 गोगरी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर पैंशनधारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान गोगरी बीडीओ राजाराम पंडित द्वारा सीएम नीतीश कुमार का संदेश पढ़कर सुनाया गया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न पेंशनों को अब चार सौ से बढ़ाकर एक हजार एक सौ कर दिया गया है। जिसको लेकर आज प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।