गोगरी: गोगरी प्रखंड मुख्यालय में पंचायत उपचुनाव की मतगणना कल सुबह आठ बजे, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
Gogri, Khagaria | Jul 10, 2025 गोगरी प्रखंड में पंचायत उपचुनाव का मतगणना शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में सुबह आठ बजे से होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ दीपक कुमार ने गुरुवार की शाम आठ बजे बताया कि मतगणना के लिए चार टेबल लगाया गया है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतगणना स्थल के आसपास निषेधाज्ञा की धारा लगाया गया है। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।