गोगरी: मदारपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए 58.08 फीसदी मतदान हुआ, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न
गोगरी प्रखंड के मदारपुर पंचायत में मुखिया पद के उपचुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में बुधवार की शाम पांच बजे सम्पन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बुधवार की शाम आठ बजे बताया कि मदारपुर पंचायत में कुल 8936 मतदाता है। जिसमे 2610 महिलाएं एवं 2580 पुरुष मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर