बांसगांव: सिधुआपार में दम्पति की मौत के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धौरहरा ने बच्चों की मदद के लिए सौंपा एक लाख रुपए का चेक
बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार मे बुधवार को करेंट की चपेट मे आने से पति पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक दम्पति की 4 नाबालिग बेटियां व एक 10 माह का बेटा है। सभी बच्चो की मदद के लिए समाजसेवी व ग्राम प्रधान धौरहरा रामेश्वर दुबे ने हाथ आगे बढ़ाया है। प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर दुबे ने ₹100000 रुपए की चेक मृतक की बेटियों को परिवार वालो व रिश्तेदारों की मौजूदगी मे सौपा।