बांसगांव: गगहा के गंभीरपुर मे दुकानदार द्वारा उधारी का पैसा मांगने पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी दुकानदार बांकेलाल गुप्ता ने मंगलवार को दुकान पर पहुँचे गांव के ही सुरज सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह से पिछला बकाए देने के लिए कहा था। जिसपर नाराज होकर सुरज सिंह ने दुकान में घुसकर गाली गुप्ता देते हुए दुकानदार बांकेलाल के गले पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दुकानदार बाँकेलाल लहुलुहान हो गये थे।