बांसगांव: डवरपार में महिला का शराबी को रे500 ना देना पड़ा भारी, महिला व उसकी बेटी पर शराबी ने धारदार हथियार से किया हमला, गिरफ्तार
बेलीपार के डवरपार गांव निवासी राजनारायण यादव की पत्नी संगीता देवी ने बुधवार को थाना को एक प्रार्थना पत्र दिया था। संगीता देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदुरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार की शाम गांव के रामशरण यादव उनके पति को खोजते हुए घर पर गए। महिला ने बताया कि शराब के आदी हैं ₹500 का मांग किए थे। ना देने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।