बांसगांव: सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में एसटीएफ ने बांसगांव कस्बे की महिला आरक्षी समेत चार लोगों को लिया हिरासत में
सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में एसटीएफ ने गुरुवार को बांसगांव कस्बे की निवासी महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ के साथ ही जिले की क्राइम ब्रांच की टीम भी सभी से पूछताछ कर रही है।