बांसगांव: बच्चे के साथ बाइक से जा रहा व्यक्ति चिलवा पुल के पास बोलेरो में पीछे से ठोकर मारकर हुआ घायल
मंगलवार को गोला थाना क्षेत्र चिलवा पुल पर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति ने सामने जा रही बोलेरो में पीछे टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर चोट आई है वही बाइक पर बैठे उसके पुत्र को हल्के चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी बाबूलाल गौड़ के 38 वर्षीय पुत्र जोगिंदर गौण अपने 12 वर्षीय बेटे शिवांशु के साथ दो पहिया वाहन से गोला से घर पहाड़पुर जा रहे थे।